रायपुर, 11 फरवरी/ स्वास्थ्य
विभाग के राज्य नोडल अधिकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में विगत एक जनवरी से आज
11 फरवरी तक लगभग डेढ़ महीने में स्वाइन फ्लू के दस प्रकरण मिले हैं, लेकिन
इनमें से किसी भी मरीज की मृत्यु स्वाइन फ्लू से नहीं हुई है। उन्होंने
बताया कि बीमारी नियंत्रण के राष्ट्रीय केन्द्र (एन.सी.डी.सी.) नई दिल्ली
से आज यहां स्वास्थ्य संचालनालय को आठ नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली है।
इनमें से तीन स्वाइन फ्लू के धनात्मक प्रकरण हैं। तीनों मरीजों का इलाज चल
रहा है। इन्हें मिलाकर राज्य में एक जनवरी से अब तक 69 संभावित मरीजों में
से दस मरीजों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है, लेकिन किसी भी मरीज की मौत
स्वाइन फ्लू से नहीं हुई है। स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारियों ने एक बार
फिर आम जनता से अपील की है कि मौसमी सर्दी-बुखार होने पर और सांस में तकलीफ
होने पर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य
केन्द्र से सम्पर्क करें, जहां स्वाइन फ्लू की दवाई पर्याप्त मात्रा में
उपलब्ध है।
POPULAR POSTS
-
छत्तीसगढ़ की धानी धरती रत्नगर्भा होने के साथ ही साहित्यि का तक्षशिला भी है। इस अंचल से अनेक कलमवीर निकले जिन्होंने लेखन की धार से समुचे ...
-
भोजली छत्तीसगढ़ का धार्मिक लोकपर्व है जिसे महिलाएं सावन के महीने में धूमधाम से मनाती हैं। भोजली पर्व वास्तव में प्रकृति पूजन, आस्था, मनोकामन...
-
यात्रा वृतांत : कचना धुरवा मंदिर छत्तीसगढ़ का गरियाबंद जिला अपनी प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों के अलावा कई ऐतिहासिक किवदंतियो...
-
नवरात्रि की प्रथम रविवार को जात्रा में आते है सैकड़ों श्रद्धालु निरई माता के दरबार में नहीं जाती है महिलाएं निरई ग्राम की दुर्गम पहा...
-
वैसे तो फिल्म के शौकिनों के लिये काम और परीक्षा कोई बड़ी बाधा नहीं बनती है। जब चाहे मन किया तो अपने पसंदीदा कलाकार की फिल्में देख आते ह...
-
Naina Singh Dhakad पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ ने दुनियां की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर फतह हासिल कर पूरी दुनियां में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया ...
-
एक नजर दो खबर...जयंत साहू छत्तीसगढ़ के चुनिंदा समाचार पत्रों के कतरन- बस्तर अंचल अब और भी ज्यादा सुर्ख...
-
हिन्दी सिनेमा जगत में सबसे खराब दिन के रूप में देखा जाये तो वह है 1998 वर्ष का अक्टूबर माह। इसी दिन फिल्म जगत के चार बड़े सितारे वन्यजीव अ...
-
भारतीय सिनेमा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराने वाले महान फिल्मकार किशोर साहू का जन्म छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में ह...
-
"पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की भावनाएं गजब की है .... वो गंदा करता है तो मैं क्यों न करू। जल, जंगल और जमीन के साथ खिलवाड़ कर...