मोदी की सुनामी, चार राज्यों में भाजपा की सरकार


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव से मिली प्रचंड बहुमत को अब तक बरकरार रखने की भरसक कोशिक की, नतीजा भी सकारात्मक रहा है। मई 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नई उर्जा के साथ देश को नई दिशा दे रहे है वही भाजपा की कमान को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह संभाले हुए भारत विजय पर चल पड़े है। मोदी के नाम का शैलाब अब चुनाव में बहुमत के रूप में परिर्वतित होता नजर आ रहा है। जहां भी वें जाते है उनको देखने और सुनने के लिए लोगों का हुजूम खड़ा हो जाता है।
बहरहाल विपक्ष भले ही उनके कामों को नकारे लेकिन आम जनता उन्हे कितना चाहती इस बात का प्रमाण हाल ही हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम है। पांच राज्यों में हुये विधानसभा चुनाव में एक मात्र पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में मोदी की सुनामी में अन्य पार्टी टीक नहीं पाये। कहा जाता है कि केंद्र की सियासत उत्तर प्रदेश से होकर जाती है और जिसने उत्तरप्रदेश जीत लिये उसके लिए भारत विजय कोई बड़ी बात नहीं होगी। इसलिए उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव में मिली जीत से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।


प्रदेश के इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है-

  1. अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है पेमा खांडू जी,
  2. असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री सर्बानन्द सोणोवाल जी, 
  3. छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है रमन सिंह जी,
  4. गोवा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है मनोहर पर्रीकर जी,
  5. गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है विजय रूपाणी जी,
  6. हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है मनोहर लाल खट्टर जी,
  7. झारखण्ड  में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है रघुवर दास जी,
  8. मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है शिवराज सिंह चौहान जी,
  9. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है देवेन्द्र फडणवीस जी,
  10.  राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री है वसुन्धरा राजे सिंधिया जी,














राज्यों के नये मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समरोह में भाजपा के शीर्ष नेता काफी गर्मजोशी से पहुंच रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केंद्र  के सभी बड़े नेतागण पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्त है। जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकारे हैं वहा के मुख्यमंत्री भी पार्टी के नये सिपहसालार की ताजपोशी में पहुंच रहे है। इसी तारतम्य में 13 मार्च को गोवा में मनोहर पर्रिकर को भाजपा विधायक दल का नेता चुनकर उनकी ताजपोशी की गई। इससे पहले मनोहर पर्रिकर केंद्र में रक्षामंत्री थे, शपथ से पहले उन्होने अपने पद से इस्तीफा दिये। इसी तरह मणिपुर में भी भाजपा के एन. बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उत्तराखंड में नये मुख्यमंत्री के रूप में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शपथ ली। वे पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेथे। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के खैरासैंण गांव के निवासी रावत ने उत्तराखंड के पहले विधानसभा चुनावों में देहरादून जिले की डोइवाला सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी के लिये सबसे बड़ी जीत है उत्तर प्रदेश। यहां से उनका भारत विजय का रास्त भी अब आसान हो गया। इसे एक तरह से आने वाले दिनों की लोकसभा चुनाव के जयघोष के रूप में भी देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करने के बाद से एक बात तो स्पष्ट थी की मुख्यमंत्री का नया चेहरा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी का चहेता ही होगा। ऐसा ही हुआ पार्टी ने हिन्दुत्व समर्थक योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया। 

अब इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार-

  1. गोवा में भाजपा की नई सरकार बनी है और मुख्यमंत्री है मनोहर पर्रिकर,
  2. मणिपुर में भी भाजपा गठबंधन की सरकार बनी है और मुख्यमंत्री है एन. बीरेन सिंह,
  3. उत्तराखंड में भाजपा की नई सरकार बनी है और मुख्यमंत्री है  त्रिवेंद्र सिंह रावत,
  4. उत्तरप्रदेश में भाजपा की नई सरकार बनी है और मुख्यमंत्री है योगी आदित्यनाथ, 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

POPULAR POSTS